Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Health: रंगे हुए आलू और सब्जियों से सेहत को खतरा, इस तरह करे बचाव

Health: लखनऊ में दुबग्गा सब्जी मंडी में dyed potatoes पकड़े जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। अब उपभोक्ता ज्यादा सतर्क हो रहे हैं क्योंकि सब्जियों पर malachite green chemical का इस्तेमाल कर उन्हें चमकदार और ताजा दिखाया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह जहरीला रसायन cancer, लीवर व किडनी की बीमारी, neurological और urological problems के साथ-साथ बांझपन तक का कारण बन सकता है।
top-news

Health: लखनऊ में दुबग्गा सब्जी मंडी में dyed potatoes पकड़े जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। अब उपभोक्ता ज्यादा सतर्क हो रहे हैं क्योंकि सब्जियों पर malachite green chemical का इस्तेमाल कर उन्हें चमकदार और ताजा दिखाया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह जहरीला रसायन cancer, लीवर व किडनी की बीमारी, neurological और urological problems के साथ-साथ बांझपन तक का कारण बन सकता है।


विशेषज्ञ बताते हैं कि किसान आमतौर पर सब्जियों पर रंग या पॉलिश नहीं चढ़ाते। लेकिन पुराने और बासी सब्जियों को ताजा दिखाने के लिए कुछ फुटकर विक्रेता करेला, परवल, भिंडी, लौकी, बैंगन, शिमला मिर्च, हरी धनिया और खीरा जैसी सब्जियों को रंगते हैं। खासतौर पर साधारण जी 4 प्रजाति के आलू को Holland potato जैसा दिखाने के लिए रंगा जाता है। यहां तक कि आलू के बोरों पर भी नकली रंग चढ़ाया जाता है जिसमें harmful dye मिलाई जाती है।


डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मिलावट से बचने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है सब्जियों को हल्के गर्म पानी में 2 प्रतिशत नमक के घोल में धोना। Washing vegetables in salt water solution से उन पर चढ़ा रंग और रसायन आसानी से निकल जाता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बाजार से लाई गई हरी सब्जियों को कभी भी सीधे इस्तेमाल न करें, पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर ही प्रयोग करें।


इसी बीच एफएसडीए की टीम ने मिलावटखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को हुई जांच में 2706 लीटर/किग्रा खराब खाद्य सामग्री सीज की गई और 13 नमूने लैब में भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार और प्रशासन के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सतर्कता ही food adulteration prevention की सबसे बड़ी कुंजी है।