Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida: NGT के आदेशों का उल्लंघन, पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुँचा कर किया गया टाइल वर्क! पर्यावरणविद् की शिकायत पर कार्रवाई

top-news

Noida: नोएडा सेक्टर 137 में फेलिक्स हॉस्पिटल के पास खुले क्षेत्रों और पेड़ों के चारों ओर टाइल वर्क किए जाने का मामला सामने आया है, जो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन है। यह टाइल वर्क न केवल अवैध था, बल्कि इससे पेड़ों की जड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था। क्षेत्र में पहले ऐसा कोई निर्माण नहीं था, लेकिन अब जबरन पक्कीकरण किया जा रहा है और पेड़ों की जड़ें काटी जा रही हैं। यह स्थिति पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद चिंताजनक है।

Noida: पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड़ ने की शिकायत 

इस गंभीर मुद्दे को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड़ ने तत्परता दिखाई और नोएडा प्राधिकरण तथा वन विभाग को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और अनधिकृत टाइल वर्क को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, बल्कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भी अहम है।

आम नागरिकों से की गई ये अपील 

विक्रांत तोंगड़ ने Noida के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के पर्यावरण पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की तुरंत सूचना प्रशासन को दें। उन्होंने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है, और जब तक समाज इसका सामूहिक प्रयास नहीं करेगा, तब तक बदलाव संभव नहीं है।” यह घटना पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सक्रियता की एक मिसाल है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!