Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida: 10 साल बाद मिला गुमशुदा बच्चा! नोएडा पुलिस की बड़ी सफलता, भावुक हुए माता पिता

top-news

Noida: थाना फेस-2 पुलिस ने एक दशक पहले गायब हुए बच्चे को हरियाणा पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता से मिलवाया है। वर्ष 2015 में सात वर्षीय यह बालक नोएडा के गेझा गांव स्थित मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने दो दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर धारा 363 IPC में मामला पंजीकृत हुआ। वर्षों तक चले प्रयासों के बाद भी कोई सुराग न मिलने के कारण 2022 में मामले की अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई थी।

Noida: इस तरह सफलता हासिल हुई

हाल ही में 28 मई 2025 को फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने में एक अन्य बच्चे के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई। 2 जून को अभियुक्त मंगल कुमार के कब्जे से एक बच्चे को बरामद किया गया, जिसके बारे में पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसके पास वर्षों से एक और बच्चा है जिसे नोएडा से लाया गया था। बच्चे का नाम और पहचान बदल दिए गए थे, जिससे उसके पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं हो पा रहा था। थाना फेस-2 Noida पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर बच्चे को थाने बुलाया और गहन पूछताछ की। छह घंटे की मेहनत के बाद पुराने अभिलेखों से यह प्रमाणित हुआ कि बच्चा वही है जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 2015 में दर्ज थी।

जाँच में सामने आई ये बात 

थाना पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पुष्टि के लिए शारीरिक पहचान की जानकारी ली, जिसमें एक उंगली कटी होने और आंख के नीचे निशान होने की बात सामने आई। पहचान पक्की होते ही भावुक मिलन हुआ और परिजनों की आंखें नम हो गईं। पुलिस द्वारा CWC के समक्ष प्रस्तुतिकरण, न्यायालय में बयान और डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस असाधारण कार्य के लिए Noida थाना फेस-2 पुलिस टीम को 25,000 रुपये इनाम देकर सम्मानित किया गया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video