Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida के सभी STP होंगे हाईटेक, Online Monitoring से प्रदूषण पर लगेगी लगाम

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अब आधुनिक तकनीक से लैस कर रहा है। अब तक बादलपुर, ईकोटेक-2 और ईकोटेक-3 के एसटीपी में ऑनलाइन कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (OCMS) लग चुका है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अब आधुनिक तकनीक से लैस कर रहा है। अब तक बादलपुर, ईकोटेक-2 और ईकोटेक-3 के एसटीपी में ऑनलाइन कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (OCMS) लग चुका है। केवल कासना स्थित 137 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी बचा है, जिस पर एक महीने में यह सिस्टम लग जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नमामि गंगे मिशन (Namami Gange) जैसे संस्थान कंप्यूटर पर बैठकर एसटीपी की निगरानी कर सकेंगे। इस डिजिटल निगरानी से बीओडी-सीओडी जैसे अहम पैरामीटर्स पर भी नजर रखी जा सकेगी।


Greater Noida: ऑनलाइन मॉनिटरिंग से जुड़ेंगे शहर के सभी एसटीपी 

यह पहल मामि गंगे (Namami Gange) परियोजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के सभी एसटीपी (STP) को Online Monitoring System से जोड़ना है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सीवर विभाग ने बादलपुर के 2 एमएलडी एसटीपी पर सबसे पहले यह सिस्टम लगाया और फिर ईकोटेक-2 व ईकोटेक-3 में भी इसे सफलतापूर्वक लागू किया गया। इस सिस्टम की लागत लगभग 30 लाख रुपये प्रति एसटीपी आ रही है, जिसे प्राधिकरण वहन कर रहा है। एक सिस्टम से छह डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं, जिससे वरिष्ठ प्रबंधक, ठेकेदार और निगरानी एजेंसियां रियल टाइम डेटा देख सकेंगी।


Namami Gange के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्राधिकरण ने उठाए ठोस कदम

बता दे कि Greater Noida ट्रीटमेंट के बाद मिलने वाले पानी का भी सिंचाई व निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। एनटीपीसी भी बिजली उत्पादन के लिए इस पानी का उपयोग करने पर विचार कर रही है। आम नागरिक भी 9211825118 नंबर पर संपर्क कर 7 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से ट्रीटेड वॉटर प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण की STP को Online Monitoring System  से जोड़ने की यह पहल न सिर्फ जल संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।