Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida: नोएडा में को Stage-4 Adenoids पर करानी पड़ी सर्जरी, बढ़ते Air Pollution ने बढ़ाई मुश्किलें

Noida: नोएडा में बढ़ते air pollution level का खामियाजा पांच साल के मासूम ज्यारित को भुगतना पड़ा, जिसे गंभीर स्वास्थ्य परेशानी के चलते एडेनोइड्स की सर्जरी करानी पड़ी। दरअसल, ज्यारित के एडेनोइड्स Stage-4 तक पहुंच चुके थे, जिसकी जानकारी उसकी मां साक्षी पाहवा ने 26 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए साझा की। वीडियो में बताया गया कि बढ़ते pollution exposure के कारण बच्चा अब लगातार दो air purifiers के बीच रहने को मजबूर है। जन्मस्थल सिरसा से नौकरी के कारण परिवार ढाई साल पहले नोएडा शिफ्ट हुआ था, जिसके बाद दीपावली 2023 के बाद से ही ज्यारित को लगातार सर्दी-जुकाम और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। डॉक्टरों ने परिवार को दिल्ली-एनसीआर छोड़ने की सलाह भी दी थी।
top-news

कुछ दिनों पहले ज्यारित की स्थिति और बिगड़ गई। जांच में सामने आया कि लगातार बढ़ रहे poor air quality index (AQI) की वजह से उसके टॉन्सिल और एडेनोइड्स असामान्य रूप से बढ़ गए थे। विशेषज्ञों ने इसे health hazard from pollution बताते हुए तुरंत सर्जरी की सलाह दी। परिजनों के अनुसार सर्जरी सफल रही है और डॉक्टरों ने 15 दिन के आराम की बात कही है, हालांकि बच्चे का इलाज अभी जारी है। ज्यारित के माता-पिता का कहना है कि वह बाहर नहीं जा पाता, इसलिए उसके दोस्त ही घर आकर उसके साथ खेलते हैं।

Noida सेक्टर-62 स्थित एक निजी अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सव्यासाची सक्सेना के अनुसार एडेनोइड्स नाक के टॉन्सिल होते हैं और इनके बढ़ने से बच्चे को breathing issues, रात में भारी खर्राटे, कान-गले में बार-बार इंफेक्शन जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर की लगातार गिरती air quality बच्चों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। ज्यारित का मामला इस बात का बड़ा उदाहरण है कि बढ़ता प्रदूषण अब सिर्फ पर्यावरण नहीं, सीधे बच्चों की सेहत पर हमला कर रहा है।