Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा सेक्टर-145 अंडरपास निर्माण में पेड़ कटाई पर सवाल, ट्रांसप्लांट की मांग तेज

नोएडा के सेक्टर-145 में अंडरपास निर्माण के लिए 300 से अधिक विकसित पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरणीय चिंता गहराती जा रही है।
top-news

नोएडा के सेक्टर-145 में अंडरपास निर्माण के लिए 300 से अधिक विकसित पेड़ों की कटाई को लेकर पर्यावरणीय चिंता गहराती जा रही है। पर्यावरणविद विक्रांत तोंगड़ ने इस मुद्दे पर डीएफओ और नोएडा प्राधिकरण को ईमेल भेजकर पेड़ों की कटाई पर तुरंत रोक लगाने और उन्हें ट्रांसप्लांट करने की मांग की है। उनका कहना है कि आसपास खाली ग्रीन बेल्ट जमीन उपलब्ध है, जहां इन पेड़ों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है, जिससे development और environment के बीच संतुलन बना रह सके।


विक्रांत ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि पेड़ काटने की दी गई अनुमति पर दोबारा विचार किया जाए और केवल tree transplantation को ही मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि नोएडा में लगातार हरियाली कम हो रही है और ऐसे समय में परिपक्व पेड़ों की कटाई से air quality और ecological balance पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि Forest Research Institute देहरादून जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद से ट्रांसप्लांटेशन को सफल बनाया जा सकता है।

पर्यावरणविद ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए अंडरपास जरूरी है, लेकिन आधुनिक तकनीक और पर्याप्त फंड होने के बावजूद पुराने तरीकों से पेड़ों को काटना उचित नहीं है। एक स्थानीय environmental organization के रूप में उनकी टीम पेड़ ट्रांसप्लांटेशन प्रक्रिया में सहयोग देने और अपनी services मुफ्त में उपलब्ध कराने को तैयार है। उनका मानना है कि sustainable development के लिए infrastructure projects में green solutions को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।