Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

पार्टी में पंगा: नोएडा के गार्डन गैलेरिया में डांस को लेकर बवाल, 12 गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर हिंसा को लेकर सुर्खियों में है। शुक्रवार देर रात एक बार में पार्टी के दौरान डांस फ्लोर पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पहले बार के अंदर विवाद हुआ, फिर दोनों पक्ष बाहर आ गए और लात-घूंसे व थप्पड़ों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू होते चले गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
top-news

हंगामा बढ़ता देख मॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड और बाउंसर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि नशे में धुत युवकों को समझाने के बजाय बाउंसरों ने भी उनके साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के सात युवकों और पांच बाउंसरों समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।

गार्डन गैलेरिया मॉल में यह पहली हिंसक घटना नहीं है। इससे पहले वर्ष 2022 में लॉस्ट लेमन बार में बिल विवाद के दौरान बृजेश राय की पिटाई से मौत हो चुकी है। सितंबर 2024 में भी डांस फ्लोर विवाद के बाद पार्किंग में फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस बार गिरफ्तार आरोपियों में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली के निवासी शामिल हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और नाइटलाइफ कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।