Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में सीबीआई की जांच में नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। इसमें विद्युत यांत्रिक और जल विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक आरपी सिंह, यूपीसीडा कानपुर में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक निजामुद्दीन और यमुना प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक प्रमोद शामिल हैं। वर्ष 2020 में अपने चहेती कंपनियों को टेंडर देकर लाभ कमाने के मामले में यादव सिंह समेत 20 अन्य अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की गई थी। सीबीआई ने कुछ अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई की सिफारिश की थी, जिसमें ये तीनों अधिकारी भी शामिल थे।
top-news

हालांकि, विभागीय जांच और कार्रवाई पिछले एक साल से लंबित थी। इस बीच आरपी सिंह का प्रमोशन डीजीएम से जीएम पद पर हुआ और वे नोएडा प्राधिकरण में ही तैनात रहे। शासन ने अब इस टालमटोल रवैये पर जवाब मांगा है और ओएसडी अशोक शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में तकनीकी सहयोग के लिए विद्युत यांत्रिक विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक और एक अन्य इंजीनियर भी शामिल किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत आरपी सिंह, निजामुद्दीन और प्रमोद के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार, आरपी सिंह विभाग के प्रभारी बने रहेंगे, जबकि अन्य इंजीनियर जांच अधिकारी के सहयोग में आरोप पत्र तैयार करने में मदद करेंगे। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि यदि शासन को लगता है कि कोई अधिकारी जांच को प्रभावित कर सकता है तो उसे पद से हटाने के निर्देश दिए जाते हैं। फिलहाल, जीएम आरपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक निजामुद्दीन और प्रबंधक प्रमोद के खिलाफ आरोप पत्र जांच पूरी होने के बाद शासन को भेजे जाएंगे।