Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग: 1 से 6 मार्च तक चौकों-छक्कों की बौछार, एंट्री फ्री

ग्रेटर नोएडा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मार्च का महीना खास होने वाला है। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले 1 से 6 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियम प्रशासन और बीएसएफ ने तैयारियों का काम शुरू कर दिया है, ताकि दर्शक मैचों का आनंद पूरी तरह से उठा सकें। विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त होगी, जिससे परिवार और युवा क्रिकेट फैंस इस रोमांचक टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकें।
top-news

मुकाबलों का शेड्यूल और टीम व्यवस्थाएँ

लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के छह मुकाबले छह दिनों में खेले जाएंगे। 1 मार्च को एक, 2 मार्च को दो, 3 मार्च को एक, जबकि 5 और 6 मार्च को एक-एक मुकाबला होगा। 4 मार्च को विश्राम दिवस रखा गया है। आठ टीमें 26 और 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास सत्र, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी परिसरों में विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

स्टेडियम और पिछली तैयारियाँ

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी कर चुका है। स्टेडियम की आधुनिक सुविधाएँ और बेहतर पिच व आउटफील्ड व्यवस्था बड़े मुकाबलों के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। पिछले वर्ष ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे। इस वर्ष भी दर्शकों को दिन के समय रोमांचक क्रिकेट मैच देखने का मौका मिलेगा।