Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा? ● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन

नोएडा में सिलेंडर फटने से लगी आग, 12 लोग छत पर फंसे – दमकल ने सुरक्षित निकाला

नोएडा के छिजारसी गांव में बुधवार दोपहर एक छोटे गैस सिलेंडर के फटने से एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। घटना गली नंबर छह में सुभाष शर्मा के मकान में हुई, जिसमें कई कमरे किराए पर रहते हैं। सिलेंडर फटते ही कमरे में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। घटना के समय मकान में कुल 12 लोग मौजूद थे, जो आग लगने के बाद छत पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
top-news

नोएडा के छिजारसी गांव में बुधवार दोपहर एक छोटे गैस सिलेंडर के फटने से एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। घटना गली नंबर छह में सुभाष शर्मा के मकान में हुई, जिसमें कई कमरे किराए पर रहते हैं। सिलेंडर फटते ही कमरे में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। घटना के समय मकान में कुल 12 लोग मौजूद थे, जो आग लगने के बाद छत पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग बुझाने के बाद सभी 12 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गैस लीक के कारण आग लगी थी, जो किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या बिजली के संपर्क में आने से फैल गई। आग बुझाने के बाद मकान की बिजली दो घंटे तक बंद रही। मकान में रहने वाले किरायेदार को भी इसकी सूचना दी गई और वह मौके पर पहुंचे।


नोएडा में पिछले कुछ महीनों में आग लगने की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। पिछले साल सेक्टर 962 में एक पीजी में आग लगने के कारण कई लड़कियां छत पर फंस गई थीं, जबकि फेज-2 क्षेत्र में भी कई लोग भवन की छत पर फंस गए थे। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। दमकल विभाग और पुलिस आग और सुरक्षा के प्रति सतर्क हैं और नागरिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।