Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

क्रोएशिया प्रधानमंत्री का आगरा में स्वागत, ताजमहल और आगरा किला का भ्रमण

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक का आगरा में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री उपाध्याय ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता से अवगत कराया। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत करने के बाद, प्रधानमंत्री ने आगरा के विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें ताजमहल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्थापत्य कला और वैश्विक महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
top-news

कार्यक्रम के अनुसार, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रधानमंत्री के साथ आगरा किला का भी दौरा किया। यहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने प्रदेश में पर्यटन विकास, विरासत संरक्षण और वैश्विक आकर्षण बढ़ाने की योजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। आगरा और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय कला, शिल्प और ऐतिहासिक स्थलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

भ्रमण कार्यक्रम के अंत में, उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक को औपचारिक विदाई दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। आगरा का यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने में सहायक साबित होगा।