Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

Noida: उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का प्लॉट सील, प्राधिकरण वापस लेगा जमीन

Noida: सेक्टर-56 में स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का प्लॉट अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार, स्कूल पर 25.14 करोड़ रुपये बकाया हैं।
top-news

Noida: सेक्टर-56 में स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल का प्लॉट अब नोएडा प्राधिकरण द्वारा सील कर दिया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार, स्कूल पर 25.14 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई नोटिस भेजने और 2023 में कार्रवाई शुरू करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा नहीं कराई। सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 तक की संबद्धता निरस्त कर दी है, जिसके बाद प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटन पहले ही निरस्त कर दिया था। अब स्कूल की इमारत सील कर जमीन को वापस लेने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, वर्ष 1991 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से 3549 वर्गमीटर जमीन उत्तराखंड जनकल्याण परिषद के नाम से स्कूल के लिए आवंटित की गई थी। साल 1992 में कब्जा भी दिया गया। यह प्लॉट प्रति वर्गमीटर 600 रुपये की दर से आवंटित किया गया था। स्कूल प्रबंधन ने कुल राशि का केवल 20 प्रतिशत जमा कराया और शेष 80 प्रतिशत बकाया रहा। लगातार नोटिस के बावजूद किस्तों का भुगतान नहीं हुआ, जिसके चलते सितंबर 2020 में प्लॉट का आवंटन निरस्त कर दिया गया था।


नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि कई मौके दिए जाने के बाद भी बकाया जमा नहीं हुआ। अब प्राधिकरण प्लॉट को सील कर वापस कब्जे में लेगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने का संदेश मिलेगा।