Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

नोएडा में श्रम कानून उल्लंघन पर सख्ती: 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त, शिक्षा एक्सपो टला

नोएडा में श्रम कानूनों की अनदेखी करने वाले संविदाकारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। श्रम विभाग ने नियमों का पालन न करने और जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। विभाग के अनुसार, कई प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकार श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दे रहे थे और सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी कर रहे थे। यह कार्रवाई श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और कार्यस्थल पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
top-news

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना हर संविदाकार की जिम्मेदारी है। इसी के तहत संबंधित संविदाकारों की सूची कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (PF) को भी भेजी गई है, ताकि वे अपने-अपने स्तर पर जांच कर सकें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी श्रमिकों का शोषण करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन और हिंसक घटनाओं के चलते ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 23 से 25 अप्रैल तक प्रस्तावित भारत शिक्षा एक्सपो को टाल दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए आयोजकों ने इसे मई के आखिरी सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस एक्सपो में 100 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है, जहां स्टार्टअप, शिक्षा संस्थान और विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को प्रदर्शित किया जाएगा।