Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को राजधानी में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को राजधानी में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार पांच दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने दिन और रात दोनों को असहनीय बना दिया है।


हालांकि, मौसम में जल्द बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। IMD के अनुसार 28 अप्रैल से मौसम करवट ले सकता है और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


मई की शुरुआत में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य होने की संभावना है, जहां तापमान 37 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है और आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पूर्वी हवाओं और वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण हो रहा है। आने वाले दिनों में बारिश से जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं मौसम में नमी और ठंडक बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *