Noida: UP Youth के लिए Semiconductor Training Program शुरू, ESSCI और UP Electronics Corporation के बीच MoU
- sakshi choudhary
- 29 Apr, 2026
नोएडा में उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। Electronics Sector Skills Council of India (ESSCI) और Uttar Pradesh Electronics Corporation Limited के बीच India Expo Center, Greater Noida में एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को electronics system design, semiconductor और advanced manufacturing जैसे क्षेत्रों में skill development प्रदान करना है।
इस साझेदारी के तहत युवाओं को semiconductor design, fabrication और high-tech electronics manufacturing में विशेष training दी जाएगी। ESSCI द्वारा upskilling और reskilling programs तैयार किए जाएंगे, जिससे industry-ready workforce तैयार हो सके। इस initiative का focus modern technology और innovation-driven skills पर रहेगा, जिससे youth को global semiconductor industry में बेहतर अवसर मिल सकें।
ESSCI के CEO Madhavendra Singh के अनुसार यह MoU India Semiconductor Mission को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को innovation और technology में leader बनाना है। यह training program न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा बल्कि UP को electronics manufacturing hub बनाने में भी मदद करेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





