Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और आंधी, यलो अलर्ट जारी; अगले दो दिन मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देर रात शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। नोएडा समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, वहीं बिजली कड़कने की घटनाएं भी सामने आईं। India Meteorological Department (आईएमडी) ने पहले ही इस बदलाव का अनुमान जताया था और 4 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिली है।
top-news

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर यह गति 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 4 मई को तापमान 32-34 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

हालांकि यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। 5 मई को भी हल्की बारिश के दौर जारी रह सकते हैं, लेकिन 6 मई से मौसम फिर करवट लेगा और तापमान 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। 7 और 8 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 9 मई तक गर्मी फिर चरम पर पहुंच सकती है और तापमान 40 डिग्री के करीब जा सकता है। ऐसे में फिलहाल लोगों को दो दिन की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से अपने तेवर दिखाने वाली है।