Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी गर्मी: बारिश के बाद सप्ताहांत तक 40°C पार का अनुमान

गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार रात हुई बारिश और तेज आंधी से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन यह राहत अब ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा।
top-news

गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार रात हुई बारिश और तेज आंधी से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन यह राहत अब ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप के साथ गर्मी तेजी से बढ़ेगी। विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सिंह के मुताबिक 6 मई से तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण ठंडी हवाओं का असर खत्म हो रहा है, जिससे तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा।


आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है। 7 से 9 मई के बीच मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा सकता है। सप्ताहांत तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। मौसम में इस अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों ने दोपहर में धूप से बचने, पानी अधिक पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।