Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई

सूरजपुर को मिला नया कोतवाल, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में 13 निरीक्षकों का तबादला

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जारी आदेश के तहत कुल 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जारी आदेश के तहत कुल 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव थाना सूरजपुर में देखने को मिला, जहां प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह थाना जेवर के प्रभारी थे। वहीं सूरजपुर के प्रभारी रहे विनोद कुमार चाहर को थाना नॉलेज पार्क भेजा गया है। इसके अलावा अजय कुमार सिंह को थाना इकोटेक-3 से स्थानांतरित कर थाना जेवर का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।


तबादला सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। रणजीत कुमार सिंह को अपराध शाखा से थाना इकोटेक-3 का प्रभारी बनाया गया है, जबकि धर्मेंद्र कुमार शुक्ल को थाना कासना से थाना फेस-1 भेजा गया है। उनकी जगह पंकज शर्मा को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना कासना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थाना सेक्टर-142 के प्रभारी विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है और पुलिस लाइन से संजय कुमार को सेक्टर-142 का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार अमित कुमार मान को थाना फेस-1 से हटाकर सेंट्रल नोएडा आईटी सेल में भेजा गया है, जबकि पुष्पराज सिंह को आईटी सेल से शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सर्वेश चन्द्र को नॉलेज पार्क से एएचटी, विध्यांचल तिवारी को एएचटी से साइबर क्राइम शाखा में तैनाती दी गई है।


इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ आंतरिक शाखाओं में भी अहम बदलाव किए गए हैं। निरीक्षक उमेश नैथानी, जो अब तक केवल आईजीआरएस सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अतिरिक्त रूप से पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल का प्रभारी भी बनाया गया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार यह पूरी प्रक्रिया नियमित प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है और इसका उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनता को बेहतर कानून-व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण में भी मदद मिलेगी।