Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

नोएडा में बढ़े AC ब्लास्ट के मामले, भीषण गर्मी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

नोएडा में भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही AC में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं भी चिंता का कारण बन गई हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार अधिकांश हादसे तकनीकी खराबी, गैस रिसाव, खराब वायरिंग और समय पर सर्विसिंग न कराने के कारण हो रहे हैं।
top-news

नोएडा में भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही AC में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं भी चिंता का कारण बन गई हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार अधिकांश हादसे तकनीकी खराबी, गैस रिसाव, खराब वायरिंग और समय पर सर्विसिंग न कराने के कारण हो रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि 45 से 50 डिग्री तापमान में AC को लगातार कई घंटों तक 16 या 18 डिग्री पर चलाने से कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे वह ओवरहीट होकर आग या ब्लास्ट का कारण बन सकता है।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि पुराने घरों की कमजोर वायरिंग और ढीले सॉकेट भी बड़े हादसों की वजह बन रहे हैं। AC अधिक बिजली खपत करने वाला उपकरण है, इसलिए खराब तार या शॉर्ट सर्किट आग लगने का जोखिम बढ़ाते हैं। इसके अलावा फिल्टर और कंडेंसर में धूल जमा होने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और कंप्रेसर तेजी से गर्म होने लगता है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गैस रिसाव या जलने जैसी गंध आने पर तुरंत AC बंद करें और केवल अधिकृत तकनीशियन से ही मरम्मत व गैस भरवाएं।


नोएडा में जून महीने में AC ब्लास्ट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सेक्टर-100 की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी और सेक्टर-75 की आईवी काउंटी सोसाइटी में AC ब्लास्ट के बाद आग लगने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना, साल में कम से कम एक-दो बार सर्विसिंग कराना, एमसीबी और अर्थिंग की जांच करवाना तथा आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त हवा का इंतजाम करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।