Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी कामयाबी! बादलपुर हत्याकांड में 9 दोषियों को उम्रकैद ● ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव की सड़क बनी तालाब, जलभराव और गड्ढों से हजारों लोगों की जान खतरे में, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ● Patient Safety: दुर्घटना हो या हार्ट अटैक, अब मिनटों में मिलेगी मदद; केंद्र सरकार ने जारी की नई NAS 2026 गाइडलाइन ● क्या रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा भारत? राजनाथ सिंह बोले.... ● नोएडा में बढ़े AC ब्लास्ट के मामले, भीषण गर्मी में लापरवाही पड़ सकती है भारी ● UP Politics: सपा के मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, रुचि वीरा विवाद के बीच बढ़ीं राजनीतिक अटकलें ● YEIDA ने 8 निवेशकों को सौंपे LoI, ₹3,181 करोड़ के निवेश से 18,126 रोजगार के अवसर ● सूरजपुर को मिला नया कोतवाल, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में 13 निरीक्षकों का तबादला ● ग्रेटर नोएडा: पानी के बिल के ब्याज पर 40% छूट का आज आखिरी मौका, 1 जुलाई से घटकर 30% रह जाएगी राहत ● अलीगढ़ से कासगंज हाईवे तक हड़कंप! ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट कायनात खान गंभीर रूप से घायल

ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव की सड़क बनी तालाब, जलभराव और गड्ढों से हजारों लोगों की जान खतरे में, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों की बदहाल तस्वीरें विकास की हकीकत बयां कर रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सुनपुरा गांव की मुख्य सड़क इन दिनों गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण पूरी तरह तालाब में बदल चुकी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों की बदहाल तस्वीरें विकास की हकीकत बयां कर रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सुनपुरा गांव की मुख्य सड़क इन दिनों गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण पूरी तरह तालाब में बदल चुकी है। बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी भर गया है कि राहगीरों और वाहन चालकों को यह तक समझ नहीं आता कि सड़क कहां खत्म हो रही है और गड्ढा कहां शुरू हो रहा है। इस वजह से हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और किसानों को झेलनी पड़ रही है, जिन्हें मजबूरी में इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब विकास नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की पहचान बन चुकी है।


यह सड़क केवल सुनपुरा और सैनी गांव को ही नहीं जोड़ती, बल्कि आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। रोजाना हजारों लोग, स्कूल बसें, एंबुलेंस, दूध और सब्जी लेकर जाने वाले किसान, नौकरीपेशा लोग और अन्य वाहन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान सड़क पर बने विशाल गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण गांवों की बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी कर रहा है, जबकि अवैध निर्माण और अन्य समस्याओं पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का सवाल है कि जब रोज हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं, तब भी जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस बदहाल स्थिति पर क्यों नहीं पड़ती?


गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की होगी। ग्रामीणों ने प्राधिकरण के सीईओ से मांग की है कि सुनपुरा-सैनी मुख्य मार्ग का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए, सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरा जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि स्मार्ट सिटी का सपना तभी पूरा होगा, जब गांवों को भी शहरों की तरह सुरक्षित सड़कें, बेहतर जल निकासी और मजबूत बुनियादी सुविधाएं मिलें। फिलहाल सुनपुरा की यह सड़क विकास के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *