Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी सेक्टर में मोबाइल टॉवर का विरोध, एयरटेल की टीम को लोगों ने लौटाया वापस ● आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर की 34वीं मंथन एवं ओरिएंटेशन संगोष्ठी में उद्योगों की समस्याओं और समाधान पर मंथन ● दिल्ली मौसम अपडेट: आज ऑरेंज अलर्ट, वीकेंड की झमाझम बारिश के बाद फिर होगी तेज बारिश ● दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सिग्नलिंग फेल, एक घंटे तक ठप रहीं सेवाएं ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था के लिए अफसरों ने संभाला मोर्चा, हड़ताल के बीच सख्ती और निरीक्षण तेज ● समाजवादी पार्टी की “दादरी परिवर्तन यात्रा” का भव्य आगाज़, वृक्षारोपण के साथ हुआ शुभारंभ ● Parliament Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी ● UP Weather Update: यूपी में थमा मानसून, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी! मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानें कब होगी बारिश ● E-Rickshaw News: लॉक करने वाले BAT-BMS ऐप से अब खुद बैटरी अनलॉक कर रहे ई-रिक्शा चालक ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: प्लास्टर गिरने की जानकारी सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, रक्षा एडेला सोसाइटी के निवासी को AOA का नोटिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: प्लास्टर गिरने की जानकारी सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, रक्षा एडेला सोसाइटी के निवासी को AOA का नोटिस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी में लगातार हो रही प्लास्टर गिरने की घटनाओं ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोसाइटी के निवासी राहुल राज को सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा करना भारी पड़ गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी में लगातार हो रही प्लास्टर गिरने की घटनाओं ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोसाइटी के निवासी राहुल राज को सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी साझा करना भारी पड़ गया। एसोसिएशन ऑफ ओनर्स (AOA) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो AOA अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए आगे की कार्रवाई कर सकती है। राहुल राज का कहना है कि उन्होंने केवल निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर गिरने की घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक की थी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि सुरक्षा संबंधी मुद्दा उठाने पर उन्हें नोटिस देकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे AOA की तानाशाही करार देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।


राहुल राज के अनुसार, बुधवार और गुरुवार लगातार दो दिनों तक सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना के बाद कई निवासियों ने AOA और मेंटेनेंस टीम से शिकायत की, जबकि कुछ लोग जिलाधिकारी मेधा रूपम से भी मिले और पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई। हालांकि AOA का कहना है कि सोसाइटी से जुड़ी शिकायतों को पहले एसोसिएशन या मेंटेनेंस टीम के सामने रखा जाना चाहिए था, न कि सार्वजनिक मंचों पर। AOA सचिव अंजनी कुमार पांडेय का आरोप है कि अधूरी और भ्रामक जानकारियां सार्वजनिक होने से सोसाइटी की छवि प्रभावित हो रही है और इससे यहां रहने वाले करीब 900 परिवारों तथा निवेशकों के हितों पर भी असर पड़ सकता है।


इस पूरे घटनाक्रम ने हाईराइज सोसाइटियों में सुरक्षा, पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर निवासी सवाल उठा रहे हैं कि यदि भवन की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आते हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना गलत कैसे हो सकता है, वहीं दूसरी ओर AOA का कहना है कि बिना आधिकारिक जानकारी के ऐसे मामलों को सोशल मीडिया पर साझा करने से सोसाइटी की प्रतिष्ठा और फ्लैटों की बाजार कीमत प्रभावित होती है। लगातार प्लास्टर गिरने की घटनाओं के बीच यह विवाद अब केवल रखरखाव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह इस बात का भी बड़ा सवाल बन गया है कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और सूचना साझा करने के अधिकार के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। आने वाले दिनों में इस मामले पर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *