Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली

समाजवादी पार्टी की “दादरी परिवर्तन यात्रा” का भव्य आगाज़, वृक्षारोपण के साथ हुआ शुभारंभ

गौतम बुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा-62) में रविवार, 5 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी द्वारा “दादरी परिवर्तन यात्रा” (साइकिल यात्रा) का भव्य शुभारंभ किया गया।
top-news

गौतम बुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा-62) में रविवार, 5 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी द्वारा “दादरी परिवर्तन यात्रा” (साइकिल यात्रा) का भव्य शुभारंभ किया गया। “परिवर्तन का संकल्प, विकास का विश्वास” के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों को उठाना और जनता को बेहतर नेतृत्व के लिए जागरूक करना बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कर की गई, जिससे आयोजन को एक सकारात्मक और जनहितकारी दिशा मिली।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद फहाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी युवजन सभा) सहित जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, वीरसिंह यादव, महेंद्र नागर, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, गजराज नागर, हैप्पी पंडित, जगवीर नम्बरदार, बबली भाटी, प्रशांत भाटी और सुनील भाटी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन अक्षय चौधरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी युवजन सभा) द्वारा किया गया। नेताओं ने इसे सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि गांव-गांव में विकास और अधिकारों की आवाज़ उठाने वाला जनआंदोलन बताया।


यह साइकिल यात्रा बिसरख से शुरू होकर पुराना हैबतपुर, नया हैबतपुर, शाहबेरी, इटैडा, छोटी मिल्क होते हुए पतवाड़ी में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। नेताओं के अनुसार यह यात्रा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास की कमी और जनता की आवाज को मजबूत मंच देने का प्रयास है। भारी जनसमर्थन के बीच संपन्न हुई यह यात्रा समाजवादी पार्टी के लिए दादरी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखी जा रही है।