Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई

गौतमबुद्धनगर संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में पहुंचीं 171 शिकायतें, डीएम का सख्त आदेश

गौतमबुद्धनगर में सोमवार को शासन की मंशा के अनुरूप तीनों तहसीलों, सदर, दादरी और जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता ने अपनी समस्याओं को लेकर बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कुल 171 शिकायतें दर्ज कराईं।
top-news

गौतमबुद्धनगर में सोमवार को शासन की मंशा के अनुरूप तीनों तहसीलों, सदर, दादरी और जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता ने अपनी समस्याओं को लेकर बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कुल 171 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी (DM) ने की, जहां उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि केवल कागजों में शिकायतों का निस्तारण दिखाना पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन करें, शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करें और तभी शिकायत को बंद करें जब वह पूरी तरह संतुष्ट हो। डीएम ने यह भी दोहराया कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।


तीनों तहसीलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तहसील सदर में 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का तत्काल समाधान किया गया। तहसील जेवर में 72 शिकायतें दर्ज हुईं, जहां अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने जनसुनवाई की और 2 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं तहसील दादरी में सबसे अधिक 82 शिकायतें प्राप्त हुईं। यहां उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 6 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की और सभी विभागों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें, ताकि शिकायतों का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, एसीपी ग्रेटर नोएडा-III डॉ. रविशंकर मिश्र, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) नेहा सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार ज्योत्सना सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को मजबूत करना तथा शिकायतों का प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।