Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, मिलेगा लाभ
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी Loan Call Center पर थाना फेस-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- sakshi choudhary
- 11 Jul, 2026
नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी Loan Call Center पर थाना फेस-1 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन “साइबर वज्र” के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की Cyber Fraud को अंजाम दे रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 10 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं और कई पीड़ितों से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी पहले लोगों से संपर्क कर आकर्षक ब्याज दर पर Loan Approval का भरोसा दिलाते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस जमा कराने के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल और OTP जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। रकम मिलने के बाद न तो किसी को लोन दिया जाता था और न ही जमा की गई राशि वापस की जाती थी। इस संगठित साइबर ठगी के जरिए गिरोह लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 160 कॉलिंग डेटा शीट, 11 स्क्रिप्ट बुक, 6 चेकबुक, 1 पासबुक, इंटरनेट राउटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, सोशल मीडिया विज्ञापन या Instant Loan Offer पर बिना जांच भरोसा न करें। कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था फोन पर OTP नहीं मांगती और न ही लोन जारी करने से पहले प्रोसेसिंग फीस जमा कराने का दबाव बनाती है। ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।