Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी, 4543 अभ्यर्थियों का चयन, ऐसे करें रिजल्ट चेक ● Trump का यू-टर्न: होर्मुज जलडमरूमध्य में 20% शुल्क का प्रस्ताव वापस, अब खाड़ी देशों से निवेश पर फोकस ● रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र ● तिलपता रोटरी पर जाम से मिलेगी राहत, ग्रेटर नोएडा में बनेगा 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड ● ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली ● E20 Petrol Controversy: केजरीवाल की केंद्र से अपील- 'माइलेज कम तो पेट्रोल का दाम भी कम हो ● ग्रेटर नोएडा: ग्राम छपरौला में जीएनआईडीए के स्वच्छता कर्मियों को मिला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण ● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए निवासी, DCP और ADM को सौंपा ज्ञापन, पुलिस कार्रवाई की सराहना ● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा

रात्रिकालीन निरीक्षण में ईकोटेक-3 की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह रोशन होगा औद्योगिक क्षेत्र

ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
top-news

ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। मंगलवार रात करीब 8 बजे IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रात्रिकालीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश की तीव्रता (लक्स लेवल), गुणवत्ता और उन स्थानों का सर्वे किया गया जहां अभी पोल नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाइटें स्थापित नहीं हो सकी हैं। अधिकारियों ने सभी चिन्हित स्थानों पर जल्द पोल लगाकर शेष स्ट्रीट लाइटें स्थापित करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिन स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं रोशनी में बाधा बन रही हैं, वहां हॉर्टिकल्चर विभाग को शीघ्र छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चौगानपुर गोलचक्कर से घंटा चौक और घंटा चौक से पुलिस लाइन तक के मार्ग का भी जायजा लिया गया, जहां भविष्य में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आकर्षक डेकोरेटिव लाइटिंग लगाने की योजना साझा की गई।


निरीक्षण के बाद IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्था केवल उद्योगों की समस्याएं उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राधिकरण के साथ मिलकर उनके स्थायी समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से IBA स्ट्रीट लाइट, सड़क, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर सर्वेक्षण, सुझाव और लगातार फॉलो-अप करता रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब ईकोटेक-3 में दिखाई दे रहा है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने कहा कि रात्रिकालीन निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि प्राधिकरण गुणवत्ता के साथ कार्य कर रहा है और IBA भविष्य में भी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सकारात्मक निगरानी रखेगा। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां हाईमास्ट लाइटें चालू हो चुकी हैं, वहां रात के समय भी दिन जैसा माहौल दिखाई दे रहा है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें चालू हैं और शेष कार्य पूरा होते ही पूरा औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह प्रकाशमय हो जाएगा, जिससे सुरक्षा, आवागमन और औद्योगिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. ने कहा कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से लैस करना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट, सड़क, जल निकासी और हरित विकास से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से तेजी से पूरे किए जा रहे हैं ताकि उद्योगों को बेहतर वातावरण मिल सके। ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले ईकोटेक-3 के कई हिस्सों में गहरा अंधेरा और डार्क स्पॉट थे, लेकिन आज हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की रोशनी में श्रमिकों और कर्मचारियों का सुरक्षित आवागमन इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने IBA के सुझावों और सहयोग की भी सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि जहां भी स्ट्रीट लाइटें शेष हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। IBA ने प्राधिकरण के अधिकारियों और विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इसी तरह के समन्वय से ग्रेटर नोएडा के सभी औद्योगिक क्षेत्र देश के सबसे आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *