कलाधाम हादसे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, शासन को भेजी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
- sakshi choudhary
- 26 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जल विभाग में तैनात सहायक प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक गरिमा सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से सभी दायित्वों से मुक्त कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही सहायक प्रबंधक और प्रबंधक के निलंबन तथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। यह कार्रवाई घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।