ग्रेनो वेस्ट में EMCT की अनोखी पहल, घरेलू सहायिकाओं और हाउसकीपिंग कर्मचारियों को मासिक धर्म स्वच्छता का दिया संदेश
- sakshi choudhary
- 27 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) की ओर से घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित आदतों के प्रति जागरूक करना था, साथ ही समाज में इस विषय से जुड़े संकोच, मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मासिक धर्म प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मासिक धर्म का प्रबंधन कर सकें। संस्था का मानना है कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े ऐसे विषयों पर खुलकर चर्चा करना समय की आवश्यकता है।