Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

सजावटी स्ट्रीट लाइटों से बदलेगी ग्रेटर नोएडा की तस्वीर, जल्द होगा काम शुरू

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की प्रमुख सड़कों पर आधुनिक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी कर रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिंडन पुल, कनेक्टिंग एलिवेटेड रोड और 130 मीटर रोड पर नई लाइटें लगेंगी। बेहतर रोशनी और आकर्षक डिज़ाइन के लिए विभिन्न एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सड़क चौड़ीकरण के साथ यह परियोजना शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी।
top-news

ग्रेटर नोएडा | कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा की सड़कों की रौनक अब और बढ़ने वाली है। शहर को और ज्यादा खूबसूरत व आधुनिक बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने प्रमुख मार्गों पर डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों से नए डिज़ाइन और लागत के कोटेशन मांगे गए हैं। मकसद सिर्फ सड़कें चमकाना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर और सुरक्षित रोशनी भी उपलब्ध कराना है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिंडन पुल से आगे कनेक्टिंग एलिवेटेड रोड और शारदा रोटरी से एलजी चौक होते हुए 130 मीटर रोड तक नई डिज़ाइन की डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। डिज़ाइन फाइनल होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

इससे पहले अल्फा रोटरी से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भवन तक 105 मीटर रोड पर मेट्रो लाइन के नीचे डेकोरेटिव लाइटें लगाई गई थीं। देखने में तो ये काफी आकर्षक थीं, लेकिन रोशनी उतनी दमदार नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी। इसी वजह से इस बार ऐसी लाइटों का चयन किया जाएगा जो दिखने में भी बेहतर हों और रोशनी भी भरपूर दें।


"ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि अलग-अलग एजेंसियों से डिज़ाइन और लागत के प्रस्ताव मंगाए गए हैं। सभी प्रस्तावों की तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद सबसे बेहतर डिज़ाइन को मंजूरी दी जाएगी, ताकि शहर को आधुनिक और असरदार लाइटिंग व्यवस्था मिल सके"


उधर, शारदा रोटरी से एलजी चौक, गामा-1 और एटीएस रोटरी तक सड़क को चार लेन से छह लेन करने का काम भी तेजी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण और नई डेकोरेटिव लाइटें लगने के बाद इस पूरे रूट का लुक पूरी तरह बदल जाएगा। इससे न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक भी पहले के मुकाबले ज्यादा सुगम हो सकेगा।