Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज
● तीज पर दिखा नारी शक्ति का अनोखा अंदाज, साड़ी में महिलाओं ने उठाए डंडे
● ग्रेटर नोएडा में 1 सितंबर से ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2, विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी और ₹1.11 लाख का इनाम
● PM Modi CM Yogi Meeting: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी चुनाव से पहले मुलाकात के सियासी मायनों पर टिकी नजरें
● शामली की ‘पलंग तोड़’ मिठाई बनी इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का खास आकर्षण
● PM Modi IIT Delhi: ‘मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, पीएम मोदी की बात पर क्यों हंस पड़े छात्र?
● Greater Noida: 4% आबादी भूखंड पर किसानों का आर-पार का ऐलान
● ग्रेटर नोएडा के किसानों का 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग पर आर-पार का ऐलान!
● ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने की नई पहल, हर गुरुवार होगी सोसाइटीवार बैठक
● शारदा यूनिवर्सिटी में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
तीज पर दिखा नारी शक्ति का अनोखा अंदाज, साड़ी में महिलाओं ने उठाए डंडे
तीज का पर्व इस बार महिलाओं के लिए केवल परंपरा, श्रृंगार और उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश भी लेकर आया।
- sakshi choudhary
- 09 Aug, 2026
तीज का पर्व इस बार महिलाओं के लिए केवल परंपरा, श्रृंगार और उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का संदेश भी लेकर आया। गौर सिटी, नोएडा में ऑलवेज बी फिट की ओर से 11वें वार्षिक तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 11 वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास को समर्पित ऑलवेज बी फिट ने इस आयोजन के जरिए महिलाओं को एकजुटता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक गीतों, नृत्य, मेहंदी, झूले, मनोरंजक खेलों और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं ने तीज महोत्सव को खास बना दिया। आयोजन में डॉ. अलका अरोड़ा, तरुणा दत्ता, राधिका सिंह सहित कई महिलाओं की मौजूदगी रही।
ऑलवेज बी फिट की संस्थापक रेखा सिंह ने महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को लेकर कहा कि आज की महिलाएं केवल काजल, बिंदी, मेहंदी और साड़ी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा के लिए डंडा उठाना भी जानती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से फिट बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। तीज महोत्सव में महिलाओं की एक खास प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। साड़ी पहनकर महिलाओं ने लंबे डंडों के साथ सामूहिक नृत्य किया। पारंपरिक परिधान और इस साहसिक प्रस्तुति के अनोखे संगम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए भी पूरी तरह सक्षम हैं।
रेखा सिंह ने बताया कि ऑलवेज बी फिट पिछले 11 वर्षों से महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस पर काम कर रहा है। सप्ताह में पांच दिन फिटनेस गतिविधियों के साथ संस्था महिलाओं को ऐसा मंच भी देती है, जहां वे तनाव से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को निखार सकें, नए रिश्ते बना सकें और जीवन को उत्साह के साथ जी सकें। तीज महोत्सव भी इसी सोच का हिस्सा रहा, जिसमें महिलाओं ने मिलकर त्योहार का आनंद लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य, उत्सव और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। पूरे आयोजन में महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य, फिटनेस और पारिवारिक एकता की झलक देखने को मिली। ऑलवेज बी फिट का यह आयोजन महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश देने वाला मंच साबित हुआ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *