Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Greater Noida: चोरी के शक में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-2 स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार शाम को चोरी के शक में 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रिंकू पाल की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। रिंकू गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला था और किसी काम से सोसाइटी आया था। जब गार्डों ने उससे आने का कारण पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे सका। इसके बाद गार्डों ने गैस कंपनी के लिए काम कर रहे दो फिटिंग कर्मचारियों आनन्द (निवासी फर्रुखाबाद) और संदीप कुमार (निवासी कन्नौज) को मौके पर बुला लिया।

Greater Noida: जाने कैसे शुरु हुई बहस 

प्रवेश द्वार के पास ही दोनों कर्मचारियों ने रिंकू से बहस शुरू कर दी और उस पर चोरी का शक जताते हुए पानी की प्लास्टिक पाइप से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल रिंकू को तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और रिंकू के परिजनों में गहरा रोष है।

बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बता दे कि Greater Noida के बिसरख कोतवाली पुलिस ने रिंकू के पिता लाल सिंह की तहरीर पर आनन्द और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिंकू पर चोरी का शक बिना किसी पुख्ता सबूत के किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसाइटी में कार्यरत गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने एक बार फिर भीड़ के न्याय (Mob Lynching) पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video