Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला ● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात ● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा ● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम

ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन कार्यालय में मंगलवार सुबह चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए।
top-news

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन कार्यालय में मंगलवार सुबह चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। निर्माण का विरोध कर रहे वकीलों ने कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। विवाद के दौरान चैंबर निर्माण से संबंधित शिलापट तोड़ दिया गया और निर्माण के लिए लाया गया सामान भी उठाकर बाहर फेंक दिया गया। घटना के बाद बार एसोसिएशन परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।


जानकारी के मुताबिक, बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में चैंबर निर्माण की तैयारी चल रही थी और इसके लिए कुछ निर्माण सामग्री कार्यालय में लाई गई थी। निर्माण का विरोध करने वाले अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। विरोधी गुट के अधिवक्ताओं ने चैंबर निर्माण से जुड़े शिलापट को तोड़ने के बाद वहां रखा सामान भी बाहर फेंक दिया। मामले को लेकर दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि कार्यालय परिसर में किसी भी निर्माण से पहले सभी संबंधित पक्षों की सहमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। वहीं, निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद के दौरान हुई घटनाओं की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।