Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट ● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा में आयोजित BRICS Summit को सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में आयोजित BRICS Summit को सकुशल संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों, प्रमुख मार्गों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर लगातार निगरानी रखी गई। 8 सितंबर को कमिश्नरेट क्षेत्र के 35 Metro Stations और 121 Taxi, Auto व Bus Stands के आसपास 2102 वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 799 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 32 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 256 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।


10 और 11 सितंबर को सुरक्षा अभियान को और तेज करते हुए 2551 वाहनों के चालान किए गए और 115 वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान विभिन्न धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज किए गए और 958 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। 12 सितंबर को कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालित 192 Cyber Cafes की भी सघन जांच की गई। पुलिस ने संचालकों को निर्धारित रिकॉर्ड रखने, आगंतुकों का verification करने और cyber security guidelines का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, 13 सितंबर के अभियान में 1582 वाहनों के चालान, 65 वाहनों को सीज और 6 मुकदमे दर्ज किए गए। इस दौरान 529 लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई।

BRICS Summit के दौरान रूसी प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा को लेकर Jewar Airport पर भी विशेष इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में aircraft की पार्किंग जेवर एयरपोर्ट पर कराई गई और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस गार्द के साथ PAC बल तैनात किया गया। प्रतिनिधिमंडल के आवागमन के लिए escort और सुरक्षा व्यवस्था की गई, जबकि Greater Noida और Delhi के hotels में ठहरने वाले प्रतिनिधियों के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। Jewar Airport के आसपास, Eastern Peripheral Expressway, Noida-Greater Noida Expressway, Yamuna Expressway और प्रमुख entry-exit points पर लगातार checking और patrolling की गई। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और traffic management की निगरानी की।