Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा
● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट
● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार, 15 सितंबर को डेल्टा-1 और डेल्टा-2 की RWA पदाधिकारियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच बैठक हुई।
- sakshi choudhary
- 15 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में सोमवार, 15 सितंबर को डेल्टा-1 और डेल्टा-2 की RWA पदाधिकारियों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (DGM) विजय रावल ने की। दोनों सेक्टरों की RWA ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान RWA पदाधिकारियों ने समस्याओं से संबंधित लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
बैठक में RWA द्वारा रखी गई समस्याओं पर DGM विजय रावल ने संबंधित वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों को सेक्टर के maintenance work प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही RWA की ओर से बताए गए नए विकास कार्यों के लिए tender process शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया। बैठक में डेल्टा-1 से एडवोकेट दीपक भाटी, RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी, उपाध्यक्ष पंकज नागर, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर, सहकोषाध्यक्ष विजय मिश्रा और सचिव पवन खारी मौजूद रहे। डेल्टा-2 से RWA अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, रिंकू भाटी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में प्राधिकरण की ओर से विमल कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, ज्ञानेंद्र यादव, राजेश गौतम, प्रबंधक स्वतंत्र देव वर्मा, संध्या, विपिन राय, गौरव बघेल, कुलदीप शर्मा और हरिन्द्र सिंह समेत तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा। बैठक के बाद RWA पदाधिकारियों को उम्मीद है कि सेक्टरों में maintenance और development works से जुड़ी समस्याओं पर जल्द काम शुरू होगा। प्राधिकरण की ओर से दिए गए निर्देशों और नए कार्यों की tender प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद दोनों सेक्टरों के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।