Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा
● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट
● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
ग्रेटर नोएडा में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर NPCL के वरिष्ठ अधिकारियों और Federation of RWA व विभिन्न सेक्टरों के RWA प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई।
- sakshi choudhary
- 15 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर NPCL के वरिष्ठ अधिकारियों और Federation of RWA व विभिन्न सेक्टरों के RWA प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उद्मन होटल, सेक्टर पी-3 में आयोजित बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने की। बैठक में विभिन्न सेक्टरों के RWA पदाधिकारियों ने शहर में बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा। इस दौरान एडवोकेट दीपक भाटी, डॉक्टर विकास जतन प्रधान, अमित भाटी, प्रमोद भाटी, बॉबी भाटी, आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, हरेंद्र भाटी, डॉ. अजय भाटी, मधुर गोयल, परितोष पाटी, अश्विनी यादव, सुशील पाल सहित कई RWA प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा खुले और क्षतिग्रस्त feeder boxes तथा खुले और अव्यवस्थित बिजली केबल का रहा। RWA प्रतिनिधियों ने कहा कि कई स्थानों पर फीडर बॉक्स खराब हालत में हैं और उनके आसपास खुले तार आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इसके अलावा NPCL के फीडर बॉक्स पर अवैध रूप से लगाए जा रहे advertisements और posters, विद्युत उपकेंद्रों की नियमित सफाई नहीं होने तथा कई सेक्टरों में 33,000 KV की पुरानी open electricity lines को हटाने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधियों ने मांग की कि इन समस्याओं का केवल अस्थायी नहीं, बल्कि permanent solution किया जाए और सुरक्षा से जुड़े मामलों में priority के आधार पर कार्रवाई हो।
RWA प्रतिनिधियों की शिकायतों को NPCL अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में damaged feeder boxes को बदलने के लिए जल्द ही special drive चलाया जाएगा और सभी फीडर बॉक्स पर उचित locks लगाए जाएंगे। खुले cables, अनधिकृत advertisements और अन्य electrical maintenance से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने की बात कही गई। बैठक में RWA प्रतिनिधियों ने कहा कि Greater Noida को safe, clean और बेहतर power infrastructure वाला शहर बनाने के लिए NPCL और RWA के बीच लगातार coordination जरूरी है। साथ ही समस्याओं पर time-bound action लेकर उसकी जानकारी RWA प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई गई।