Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख ● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन ● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली ● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई ● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका ● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा ● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट

ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

ग्रेटर नोएडा में हाईराइज सोसायटियों की construction quality को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और हादसों के बीच Greater Noida Authority ने 100 से अधिक housing societies का structural audit कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में हाईराइज सोसायटियों की construction quality को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और हादसों के बीच Greater Noida Authority ने 100 से अधिक housing societies का structural audit कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अथॉरिटी की योजना में उन सोसायटियों को प्राथमिकता दी गई है, जहां residents की ओर से निर्माण गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं या किसी तरह के हादसे हुए हैं। इसके लिए संबंधित सोसायटियों को जल्द notices जारी किए जाएंगे। अथॉरिटी के मुताबिक structural audit IIT, NIT और Jamia जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से कराया जाना होगा।


ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने structural audit policy को दिसंबर 2022 में मंजूरी दी थी और 2023 के शुरुआती महीनों में इसे लागू किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हो सका। नए projects को Completion Certificate जारी करने से पहले अथॉरिटी IIT-NIT जैसे संस्थानों से मिले structural audit certificate को अनिवार्य मानती है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में 210 से अधिक housing societies हैं। इनमें कुछ projects अभी अधूरे हैं, जबकि कई सोसायटियों को Completion Certificate भी नहीं मिला है। ऐसे में 100 से अधिक सोसायटियों का structural audit कराया जाना प्रस्तावित है।

अथॉरिटी के CEO NG Ravi Kumar ने structural audit को लेकर Planning Department को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Planning Department के Senior Manager सुधीर कुमार के अनुसार, कुछ सोसायटियों को audit कराने के लिए notice जारी किए जा चुके हैं और अन्य को भी जल्द नोटिस भेजे जाएंगे। अभी तक केवल अरिहंत अंबर सोसायटी की ओर से structural audit कराया गया है। अब अथॉरिटी की कार्रवाई से यह साफ होगा कि चिन्हित सोसायटियों में इमारतों की construction quality और structural safety निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं।