Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है।
top-news

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ किसान महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी महापंचायत में पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भी किसानों का धरना जारी रहा। टिकैत ने स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक महापंचायत और आंदोलन जारी रहेगा।


किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, 10 प्रतिशत विकसित आवासीय भूखंड, लंबित आबादी मामलों का निस्तारण और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में राहत शामिल है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्राधिकरणों और प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है। 14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के बाहर भी किसानों ने महापंचायत की थी। यमुना प्राधिकरण के सामने पुलिस द्वारा टेंट लगाने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद किसान सड़क पर ही बैठ गए थे।

राकेश टिकैत ने किसानों से आंदोलन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि तीनों प्राधिकरणों के स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। दूसरी ओर, नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 कार्यालय पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना भी जारी है। 15 सितंबर को किसानों ने 5 प्रतिशत विकसित भूखंड और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं, 16 सितंबर को टिकैत ने नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश के साथ किसानों की 17 सूत्रीय मांगों पर करीब दो घंटे बातचीत भी की और समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी।