Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार शाम घर से लापता एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
- sakshi choudhary
- 16 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार शाम घर से लापता एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजीव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज के पिलखुनी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में जलपुरा गांव की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक राजीव 12 सितंबर से लापता था। उसका शव उसी दुकान के पास मिला, जहां वह Motor Mechanic का काम करता था। शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद राजीव नाराज होकर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले को लेकर पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव को Postmortem के लिए भेज दिया है।
इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राजीव की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस फिलहाल हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के पीछे क्या वजह रही और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।