Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल ● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप ● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती ● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन? ● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता ● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत ● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला ● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात ● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा ● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम

ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में अब प्रकाश व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर किया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में अब प्रकाश व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर किया जाएगा। Greater Noida Authority की ओर से परिसर में करीब 3,000 LED lights लगाने की तैयारी है। ये लाइटें Indoor Stadium, Cricket Pavilion, आंतरिक सड़कों, फुटपाथ और अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इसके लिए tender जारी कर दिया है। योजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और अधिकारियों के अनुसार अगले डेढ़ से दो महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है।


नई व्यवस्था के तहत परिसर में लगी CFL और Sodium Street Lights को हटाकर high-capacity LED lights लगाई जाएंगी। इसके अलावा पहले से लगी कम रोशनी वाली LED को भी बदला जाएगा। खेल परिसर में प्रकाश व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद Greater Noida CEO NG Ravi Kumar की अनुमति से यह योजना तैयार की गई है। बेहतर lighting से रात के समय खिलाड़ियों और दर्शकों को पर्याप्त रोशनी मिलेगी, वहीं परिसर के अंदर movement और सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।

शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। यहां Cricket, Football, Tennis और Swimming समेत कई खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राधिकरण इस परिसर को Sports Excellence Centre के रूप में विकसित कर रहा है और खिलाड़ियों को international-level facilities उपलब्ध कराने के लिए infrastructure को बेहतर किया जा रहा है। CEO NG Ravi Kumar के मुताबिक प्रकाश व्यवस्था को भी इसी दिशा में उच्च मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही आंतरिक सड़कों, भवनों और drainage system में सुधार पर भी काम किया जा रहा है।