Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
- sakshi choudhary
- 17 Sep, 2026
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जुबलियेन्ट पार्क के पास कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतुल गौतम, नितीश चौहान और रिशू पाण्डेय के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, चोरी और स्नैचिंग के 22 मोबाइल फोन तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाल अपचारियों के साथ मिलकर नोएडा, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके लिए चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस का दावा है कि मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग करने के बाद उनके पार्ट-पुर्जे अलग कर दिल्ली में बेच दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में अतुल गौतम की उम्र 22 वर्ष, नितीश चौहान की 18 वर्ष और रिशू पाण्डेय की करीब 19 वर्ष बताई गई है। अतुल गौतम और रिशू पाण्डेय के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।
सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें मु0अ0सं0 322/2026 में धारा 303(3), 317(2) BNS और मु0अ0सं0 327/2026 में धारा 317(2), 317(5) BNS व 4/25 Arms Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर UP16EW6051 बताया है। पुलिस अब बरामद 22 मोबाइल फोन और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारियों के आधार पर गिरोह की गतिविधियों और संभावित अन्य मामलों की जांच कर रही है।