Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक हुई।
- sakshi choudhary
- 17 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में किसानों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक हुई। बैठक में तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), जिलाधिकारी और जॉइंट पुलिस कमिश्नर शामिल हुए। इस दौरान किसानों की 10 प्रतिशत विकसित आबादी के प्लॉट, आबादी से जुड़े मामलों, नए कानून और भूमिहीनों को दुकानों के आवंटन समेत विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान प्रतिनिधियों ने लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की बात रखी।
बैठक में किसानों को 5 अक्टूबर तक लखनऊ में मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त स्तर पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के अनुसार 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट से जुड़े प्रस्तावों पर शासन स्तर से कुछ सवाल पूछे गए हैं। इनके जवाब और जरूरी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लखनऊ में होने वाली वार्ता में यदि मांगों को लेकर सकारात्मक प्रगति होती है, तो आगे मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता का प्रस्ताव रखा जा सकता है।
किसान नेताओं के मुताबिक 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन जारी है। बैठक में किसान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच जरूरी Homework पूरा किया जाएगा, ताकि शासन स्तर पर होने वाली बातचीत में सभी मुद्दों को रखा जा सके। किसान नेताओं ने यह भी कहा कि तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 6 अक्टूबर से आंदोलन को फिर तेज किया जा सकता है।