Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में
● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 320 पात्र कृषकों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया।
- sakshi choudhary
- 18 Sep, 2026
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 320 पात्र कृषकों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया। 17 सितंबर 2026 को प्राधिकरण कार्यालय में संबंधित काश्तकारों की मौजूदगी में Draw के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया गया। ये भूखंड सेक्टर-29 में ग्राम तिरथली में नियोजित किए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार इन भूखंडों को जल्द विकसित किया जाएगा।
यह आवंटन ग्राम तिरथली की प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत और क्रय की गई भूमि के सापेक्ष पात्र किसानों को किया गया है। 7 Percent Abadi Plot के लिए आयोजित ड्रा प्रक्रिया के दौरान संबंधित किसान मौके पर मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि आवंटन प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। मौके पर तिरथली के साथ करौली बांगर गांव के किसान भी मौजूद रहे।
ड्रा की कार्यवाही भूलेख विभाग के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी हरि प्रताप सिंह तथा भूलेख एवं नियोजन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि सेक्टर-29 में ग्राम तिरथली के लिए नियोजित किए गए इन भूखंडों को शीघ्र विकसित किया जाएगा। किसानों को Abadi Plots Allocation मिलने से संबंधित परिवारों को आवासीय उपयोग के लिए विकसित भूखंड उपलब्ध होंगे।