Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● Ghaziabad News: सेहत के नाम पर बिक रहा मिलावटी घी, मसालों में भी मिलावट! 787 नमूनों में 499 फेल
● ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में हंगामा, महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप
● अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, योगी बोले- भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती
● खतौनी में नाम नहीं, जमीन पर बोर्ड नहीं... आखिर किसके भरोसे है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन?
● जेवर में किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट! महापंचायत के बाद झुका प्रशासन, अब 23 नवंबर को यमुना प्राधिकरण में होगी निर्णायक वार्ता
● हुनरमंद युवा ही बनाएंगे विकसित भारत की मजबूत नींव, पीएम मोदी ने कौशल विकास को बताया देश की ताकत
● कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा के निशाने पर Meta, भारत में क्यों बढ़ रहे विवाद? हैदराबाद से गुरुग्राम तक क्या है पूरा मामला
● जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर होगी FIR, ग्रेटर नोएडा में 2436 इन्यूमेरेटर और 330 सुपरवाइजर तैनात
● 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को नहीं पता कि उन्हें है हाई बीपी, दीवार के सहारे की जाने वाली एक्सरसाइज से मिल सकता है फायदा
● यूपी स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, 17 दिन में जारी हुआ परिणाम
टप्पल में YEIDA की बड़ी कार्रवाई, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा Enforcement Drive चलाया।
- sakshi choudhary
- 24 Sep, 2026
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा Enforcement Drive चलाया। प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने करीब 30 हेक्टेयर यानी 3 लाख वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। YEIDA के अनुसार मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 400 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके से अनधिकृत कब्जे और निर्माण को हटाया।
यह अभियान YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार व शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया गया। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ प्राधिकरण के भूलेख एवं प्रोजेक्ट विभाग की टीमें शामिल रहीं। मौके पर विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह (आईएएस), शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, अभिषेक शाही, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह समेत प्राधिकरण व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को पूरा किया गया।
YEIDA ने कहा है कि अधिसूचित क्षेत्र में Illegal Encroachment, Unauthorized Construction और अनधिकृत विकास को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण के मुताबिक क्षेत्र में नियोजित विकास को बनाए रखने और जमीन के अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार प्रवर्तन अभियान चलाए जाएंगे। टप्पल क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को प्राधिकरण की जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।