Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● यूपी चुनाव 2027: बसपा ने जलालपुर सीट से दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी
● नोएडा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग
● गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
● भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’: पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया पूरा मंजर
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● मायावती का सपा पर निशाना, बोलीं- वोट PDA का चाहिए, टिकट परिवार और पूंजीपतियों को
● नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से बड़ा बदलाव, बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा; ऐप से होगी जांच
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, तीन प्रमुख रास्तों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● ग्रेटर नोएडा में UGC Rollback और आरक्षण की मांग, गांधी जयंती पर सूरजपुर कलेक्ट्रेट में मौन उपवास
● यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा की नौवीं सीट पर नजर, 25 अतिरिक्त वोटों की जरूरत; सपा के बागी विधायकों पर निगाह
दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की Street Lighting व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है।
- sakshi choudhary
- 02 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की Street Lighting व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करीब 6.46 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख मार्गों और एंट्री पॉइंट पर नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक इसका उद्देश्य रात के समय बेहतर रोशनी, सड़क सुरक्षा और आवागमन को सुविधाजनक बनाना है। योजना के तहत कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 9 मीटर ऊंचे डबल और सिंगल विंग के 108 पोल लगाए जाएंगे। इस हिस्से पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसके अलावा गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 217 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। इस काम पर करीब 98 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के प्रमुख एंट्री मार्ग पर चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 9 मीटर ऊंचे Conical Arch Poles लगाने की योजना है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3.74 करोड़ रुपये बताई गई है। इस हिस्से के लिए ई-निविदा जारी की जा चुकी है और 28 सितंबर को प्री-बिड बैठक भी हो चुकी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को तीनों मार्गों पर Street Light Installation का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के अनुसार जहां पहले से स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, वहां भी आवश्यक सुधार कराया जाएगा। नई व्यवस्था से खासतौर पर प्रमुख संपर्क मार्गों और आवासीय सोसायटियों के आसपास रात में दृश्यता बेहतर होने की उम्मीद है। योजना पूरी होने के बाद इन रास्तों पर वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलने की बात प्राधिकरण ने कही है।