Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च में ‘एसेंसिया’ फ्रेशर समारोह का आयोजन
● ग्रेनो के किसानों के लिए बड़ी खबर, 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित जमीन पर 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजे का रास्ता साफ
● दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
● एशियन गेम्स में 6 मेडल पर भी संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह, बोले- लड़कियों का प्रदर्शन.....
● ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव में अधेड़ की हत्या, छोटे भाई पर फावड़े से हमला करने का आरोप
● नोएडा में सस्ती हुई यूके की शराब, कस्टम ड्यूटी घटने से ₹3290 तक कम हुए दाम
● ग्रेटर नोएडा में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान
● नोएडा सुपरनोवा सुसाइड: संभव जैन की मौत के बाद सामने आए नए खुलासे, पत्नी-बच्चे के इलाज में खर्च हुए 35 लाख
● किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का आंदोलन का ऐलान, तीनों तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी
● गौतमबुद्धनगर में संपूर्ण समाधान दिवस, 222 शिकायतें पहुंचीं; 13 का मौके पर निस्तारण
दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, 6.46 करोड़ से तीन प्रमुख मार्गों पर लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की Street Lighting व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी तेज हो गई है।
- sakshi choudhary
- 05 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा में दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की Street Lighting व्यवस्था को बेहतर करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण करीब 6.46 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रमुख मार्गों और शहर के एंट्री पॉइंट पर नई Decorative Street Lights लगाने जा रहा है। प्राधिकरण का उद्देश्य रात के समय बेहतर रोशनी, सुरक्षित आवागमन और सड़क पर दृश्यता बढ़ाना है। योजना के तहत कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री पॉइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 9 मीटर ऊंचे डबल और सिंगल विंग के 108 पोल लगाए जाएंगे। इस हिस्से पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इसके अलावा गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 217 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे। इस काम पर करीब 98 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं ग्रेटर नोएडा के प्रमुख प्रवेश मार्ग पर चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 9 मीटर ऊंचे Conical Arch Poles लगाने की योजना है। इस परियोजना पर करीब 3.74 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 28 सितंबर को प्री-बिड बैठक भी आयोजित की गई थी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को तीनों मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक नई लाइटों से प्रमुख मार्गों पर रात के समय Visibility और Road Safety बेहतर होगी। खासकर आसपास की आवासीय सोसायटियों और इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। दिवाली से पहले इन मार्गों पर नई रोशनी लगने के बाद ग्रेटर नोएडा के प्रमुख प्रवेश मार्गों और कनेक्टिंग रोड का रात का नजारा भी बदलने की संभावना है।