Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग ● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी ● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन ● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें ● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता

एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग

ग्रेटर नोएडा में 15 अक्टूबर 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की गौतम बुद्ध नगर इकाई की ओर से जिला सत्र न्यायालय के बार सभागार में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में 15 अक्टूबर 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की गौतम बुद्ध नगर इकाई की ओर से जिला सत्र न्यायालय के बार सभागार में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और Advocate Protection Bill को जल्द पारित कराने की मांग को लेकर प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के संयुक्त सचिव एडवोकेट बृजवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल चौहान भी मौजूद रहे।


सम्मेलन के दौरान संगठन ने सभी इकाइयों से सरकार को ज्ञापन सौंपकर एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को शीघ्र पारित कराने की मांग करने का आह्वान किया। इसी अवसर पर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की गौतम बुद्ध नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से एडवोकेट गजेंद्र सिंह खारी को जिला अध्यक्ष, एडवोकेट अरुण प्रताप सिंह को सचिव, एडवोकेट प्रेमेंद्र सिंह भाटी को कार्यपालक संरक्षक और एडवोकेट चरण सिंह भाटी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। सौम्या वत्स को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में डॉ. रूपेश वर्मा, एडवोकेट अजीत नागर, शिमला सागर और योगेंद्र सिंह सिसोदिया को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सौरभ नागर को संयुक्त सचिव और रवि विश्वकर्मा को सहायक सचिव नियुक्त किया गया। सम्मेलन में एडवोकेट नीरज भाटी, रजत शर्मा, एडवोकेट किशन लाल पाराशर, एडवोकेट नीरज बरेला, वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह खारी, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मुस्कान समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। संगठन ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित कानून को जल्द लागू करने की मांग दोहराई।