Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया
● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव
● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा?
● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल
● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन
● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग
● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह
● Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटा; चांदी ₹4,000 से ज्यादा सस्ती
● UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा एलान, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC
ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है।
- sakshi choudhary
- 30 Oct, 2026
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूजल के अत्यधिक दोहन को रोकने और स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं में छूट दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने कहा कि तीनों प्राधिकरणों के अंतर्गत निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन पर रोक लगाने के लिए जल्द ही व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूजल का लगातार दोहन पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए चिंता का विषय है। संगठन इस मुद्दे को संबंधित प्राधिकरणों के सामने उठाकर प्रभावी कार्रवाई की मांग करेगा।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि स्थानीय किसानों की जमीन पर स्थापित स्कूलों और अस्पतालों में लीज डीड में निर्धारित शर्तों के अनुसार किसानों को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में मिलने वाली छूट को भी प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संगठन संघर्ष करेगा। बैठक में आलोक नागर, बलराज हूंण, ब्रह्मपाल कपासिया, लव यादव, मुकेश कसाना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।