Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया
● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव
● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
● भूटान में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत में अलर्ट: आखिर क्या होता है GLOF, हिमालय में क्यों बढ़ रहा है खतरा?
● यूपी दौरे पर अमित शाह को अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते', दिल्ली रैली में भी होंगे शामिल
● पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन
● ग्रेटर नोएडा में भूजल दोहन के खिलाफ आंदोलन करेगा करप्शन फ्री इंडिया संगठन, किसानों को शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने की मांग
● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में रात 12 बजे तक होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, 6 नवंबर तक खुद निरीक्षण करेंगी ACEO प्रेरणा सिंह
● Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड करीब 1,000 रुपये टूटा; चांदी ₹4,000 से ज्यादा सस्ती
● UP Election 2027: अमित शाह का बड़ा एलान, तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो यूपी में लागू होगा UCC
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली-डांस और दीया सजावट प्रतियोगिताओं ने मोहा मन
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के क्लब हाउस में माधव फाउंडेशन के सहयोग से ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ का भव्य आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 30 Oct, 2026
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट के क्लब हाउस में माधव फाउंडेशन के सहयोग से ‘दिवाली उत्सव–खुशियों की सौगात’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, मनोरंजक गतिविधियों, आकर्षक स्टॉल और पारंपरिक परिधानों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। पूरे आयोजन में दीपावली की खुशियों के साथ सामुदायिक एकता और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में पैरामाउंट बिल्डर के मैनेजिंग डायरेक्टर शशांक अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समारोह में एशिया पैसिफिक का खिताब प्राप्त कर चुकीं बिंदु भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। माधव फाउंडेशन की संस्थापक चांदनी धवन, पूर्वी शर्मा, शैली अहलावत, सुषमा चौधरी, अर्पणा, प्रेरणा चौधरी, सोनी बघेल और शालिनी चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों की गतिविधियों में विंग कमांडर योगराज सिंह और विंग कमांडर चटर्जी का विशेष सहयोग रहा। वहीं, पैरामाउंट के फैसिलिटी हेड मुनीश शर्मा ने सामुदायिक एकता में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर विचार रखे।
दिवाली उत्सव में बेस्ट ट्रेडिशनल लुक, दीया सजावट, रंगोली मेकिंग और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा दिवाली क्विज, मनोरंजक खेल और लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहे। क्लब हाउस में फूड, फैशन, ज्वेलरी, गिफ्ट्स और फेस्टिव डेकोर के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने खरीदारी के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर माधव फाउंडेशन की संस्थापक चांदनी धवन और उनकी कोर टीम ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देना था।