Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित
● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल
● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी
● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक
● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी
● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया
● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव
● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है।
- sakshi choudhary
- 02 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सुथ्याना गांव में अभियान चलाकर करीब 9500 वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई गांव की अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई।
प्राधिकरण की टीम ने सुथ्याना गांव के खसरा संख्या 798, 810, 815, 816 और 817 में यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इन खसरों में करीब 9500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण किया गया था। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्किल-04 के कर्मचारियों और प्राधिकरण की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। अभियान के दौरान संबंधित टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई पूरी की।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अधिग्रहित और कब्जा प्राप्त जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी और प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण का जोर जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने और नियोजित शहरी विकास को सुनिश्चित करने पर है।