Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में बनेंगे चार नए बारात घर, 32 करोड़ रुपये होंगे खर्च! शादी-समारोह के लिए मिलेगी राहत
● ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन
● दिवाली पर गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा का बड़ा प्लान, 10 जोन और 26 सेक्टर में बंटा पुलिस कमिश्नरेट
● दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ! प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं
● ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास के लिए CM योगी से मिले IBA प्रतिनिधिमंडल, 10 सुझावों का ज्ञापन सौंपा
● गौर अंडरपास से राहत, तिलपता पर अब भी आफत!
● दिल्ली में ब्लाइंड डेट के नाम पर 26 हजार की वसूली! युवक को कैफे में बनाया बंधक, मालिक समेत दो गिरफ्तार
● यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के तहत बनेगी एडवाइजरी काउंसिल
● अयोध्या में कल से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शंखनाद, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये; पांच देशों की रामलीला मंडलियां करेंगी मंचन
● ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत, 5 नवंबर से खुलेगा गौड़ चौक अंडरपास; तीन दिन चलेगा ट्रायल
ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी LED स्ट्रीट लाइटें, 9 करोड़ रुपये होंगे खर्च; एयरपोर्ट रूट भी होगा रोशन
ग्रेटर नोएडा के गांवों और प्रमुख सड़कों पर रात के समय अंधेरे से जल्द राहत मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 64 गांवों के विकसित आबादी क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है।
- sakshi choudhary
- 05 Nov, 2026
ग्रेटर नोएडा के गांवों और प्रमुख सड़कों पर रात के समय अंधेरे से जल्द राहत मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 64 गांवों के विकसित आबादी क्षेत्रों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता रोटरी से सिरसा रोटरी तक प्रस्तावित बसवे को भी रोशनी से जगमग किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्राधिकरण के सीईओ ने इन योजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
64 गांवों के आबादी क्षेत्र में लगेंगी 30 से 40 वाट की लाइटें
प्राधिकरण के प्रस्ताव के अनुसार, 64 गांवों के विकसित 6 प्रतिशत और 10 प्रतिशत आबादी क्षेत्रों की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस काम पर करीब 5.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना में घंघोला, दलेलगढ़, बागपुर, लडपुरा, रामपुर माजरा, पचायतन, गिरधरपुर, कनारसी, तालड़ा, झालड़ा, रोशनपुर, जुनैदपुर, सिरसा, कासना, घरबरा, मुर्शिदपुर, खानपुर, इमलियाका, लुक्सर, पीपलका, नियाना, सलेमपुर गुर्जर, हतेवा, नवादा, दादूपुर, चचुला, रिठौरी, डाबरा, डाढ़ा, रायपुर बांगर, अजायबपुर, मायचा, बिरौंडी, ऐच्छर, तिलवाड़ा, देवटा, चीरसी, खेरली हाफीजपुर सहित अन्य गांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 40 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे आबादी भूखंड पाने वाले किसानों को भी फायदा होगा। बेहतर रोशनी होने से उन्हें अपने भूखंडों पर मकान बनाकर रहने और रात में आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।
तिलपता से सिरसा रोटरी तक बसवे पर भी होगी रोशनी
दूसरी परियोजना के तहत 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता रोटरी से सिरसा रोटरी तक बसवे के किनारे आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस काम पर करीब 4.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मार्ग ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत क्षेत्रों को जोड़ने के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यातायात के लिए भी महत्वपूर्ण है। बढ़ते यातायात को देखते हुए इस मार्ग पर बसवे विकसित किया जा रहा है। यहां 8, 9, 10 और 12 मीटर ऊंचे खंभों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
रात में सुरक्षित होगा आवागमन, श्रमिकों को भी मिलेगी राहत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों और प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इससे रात में लोगों का आवागमन सुरक्षित होगा और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को भी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर उन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जहां अभी अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी होती है। दोनों परियोजनाओं के टेंडर जल्द जारी करने की तैयारी है। काम पूरा होने के बाद गांवों के आबादी क्षेत्रों और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।