Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार का विवरण ● छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत ● यूपी में PDA की काट के लिए BJP की नई रणनीति, पश्चिम क्षेत्र की कमान गुर्जर नेता नवाब सिंह नागर को ● दिल्ली से खुर्जा तक दौड़ सकती है नमो भारत ट्रेन, दादरी और दनकौर को जोड़ने की मांग ● Greater Noida News: 77.66 करोड़ रुपये के RERA बकाये पर तीन बिल्डर डायरेक्टर गिरफ्तार, 15 दिन के लिए जेल भेजे गए ● दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हवा ● महंगाई का एक और झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध ● ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के चलते कक्षा 5 तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भगवान चित्रगुप्त का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, श्रद्धालुओं को प्रसाद में बांटी गई कलम ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को मंजूरी मिलने पर विकास समिति ने जताई खुशी, बोली- अब आश्वासन नहीं, धरातल पर काम चाहिए

छठ पूजा के लिए सज गए ग्रेटर नोएडा के बाजार, 21 घाटों पर होगी पूजा; आज नहाय-खाय से महापर्व की शुरुआत

सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर ग्रेटर नोएडा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
top-news

सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर ग्रेटर नोएडा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की दुकानें सज गई हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। खासतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिवारों में पर्व को लेकर उत्साह है। सूरजपुर, तुगलपुर, कासना, रामपुर और जगत फार्म सहित कई बाजारों में फल, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी हो रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में प्राधिकरण की ओर से बनाए गए 21 अस्थायी छठ घाटों और तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। घाटों पर रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।


13 नवंबर को नहाय-खाय, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य


चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती स्नान के बाद लौकी की सब्जी और सादा भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करेंगे। 14 नवंबर को खरना होगा, जिसमें व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और प्रसाद ग्रहण करेंगे। 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इन चार दिनों में शहर के विभिन्न घाटों पर भोजपुरी लोक संस्कृति और छठ गीतों की गूंज भी सुनाई देगी।

ग्रेटर नोएडा में 21 स्थानों पर बनाए गए छठ घाट


प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में कुल 21 स्थानों पर अस्थायी तालाब और छठ घाट तैयार कराए हैं। इनमें ग्राम यूसुफपुर चकशाहबेरी, सेक्टर-10 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट, निराला एस्टेट सेक्टर टेकजोन-4 का तिकोना पार्क, ग्राम सूरजपुर, सेक्टर केपी-1 में आईईसी कॉलेज के पास पार्क, ग्राम ब्रह्मपुर गजरौला उर्फ नवादा, म्यू-1, म्यू-2, ज्यू-1, ज्यू-2, ज्यू-3, ओमीक्रॉन-1, ओमीक्रॉन-2, ओमीक्रॉन-3, ओमीक्रॉन-1ए और ग्राम कासना सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

सीईओ ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा पर जोर


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सभी घाटों पर लाइट, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।